sports
चाइना ओपन 2026: लक्ष्य सेन ने कड़े मुकाबले में युशी तनाका को हराया
INT News22 July 2026 at 11:56 pm

चांगझू (चीन), 22 जुलाई। चाइना ओपन में बुधवार को टॉप स्टार्स लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी ने जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है। लक्ष्य ने एक मुश्किल मुकाबले में जापान के युशी तनाका को 22-20, 15-21, 21-14 से हराया, जबकि सिंधु ने अपनी ही देश की उन्नति हुड्डा को 21-14, 9-21, 21-10 से मात दी।