national
तेलंगाना: सीएम के भाई से जुड़ी कंपनी को जमीन आवंटन मामले में बीआरएस ने लोकायुक्त से की शिकायत
INT News14 August 2026 at 11:59 pm

हैदराबाद, 14 अगस्त। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार से जुड़ी एक कंपनी को पांच एकड़ जमीन का अवैध आवंटन किया गया है।