Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ट्रॉली-बैग की सीक्रेट कैविटी में छिपाई 7 करोड़ की ड्रग:भोपाल रेलवे स्टेशन में पकड़ाया 8.6kg मेथामफेटामाइन-कोकीन, लेडी तस्कर समेत 4 विदेशी अरेस्ट

INT News15 August 2026 at 12:02 am

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 8.6 किलो ड्रग्स जब्त की है। लेडी तस्कर समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 7.1 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में 6.325 किलो मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। DRI को सूचना मिली थी कि एक महिला तस्कर नई दिल्ली से ट्रेन के जरिए बेंगलुरु जा रही है और सामान में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही है। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने 11 अगस्त को भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की। संदिग्ध महिला की पहचान के बाद उसे रोककर सामान की तलाशी ली गई। महिला के काले रंग के ट्रॉली बैग में शातिर तरीके से बनाई गई गुप्त कैविटी से ड्रग्स बरामद हुई। ट्रॉली बैग में बनाई थी गुप्त कैविटी DRI अधिकारियों ने महिला के काले रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली। बैग में ऐसी गुप्त कैविटी बनाई गई थी, जिसमें सामान्य तलाशी के दौरान छिपा सामान आसानी से नजर नहीं आता। कैविटी में छह प्लास्टिक पैकेट रखे थे। सभी पैकेटों को भूरे रंग की टेप से अच्छी तरह लपेटा गया था। DRI अधिकारियों ने मौके पर NDPS फील्ड टेस्टिंग किट से पदार्थ की जांच की। जांच में यह मेथामफेटामाइन पाया गया। सभी छह पैकेटों को तौलने पर कुल 6.325 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन मिला। DRI ने ड्रग्स जब्त कर महिला को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया। DRI और CBN ने ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को पकड़ा महिला से पूछताछ के दौरान DRI को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी मिली। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए ग्रेटर नोएडा में कार्रवाई की गई। महिला से पूछताछ के आधार पर DRI और CBN की टीम ने ग्रेटर नोएडा में सप्लायरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की। टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। अधिकारियों को देखकर वहां मौजूद नाइजीरियाई नागरिकों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने खिड़की से कूदकर फरार होने का प्रयास किया। हालांकि, DRI और CBN की टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। 2.242 किलो मेथामफेटामाइन, कोकीन और गांजा मिला ग्रेटर नोएडा में आरोपियों के कब्जे और ठिकाने की तलाशी के दौरान अलग-अलग नशीले पदार्थ बरामद किए गए। टीम को कुल 2.242 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा मिला। इस कार्रवाई में चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। भारतीयों को कैरियर बनाकर चला रहा था विदेशी सिंडिकेट DRI के अनुसार, इस कार्रवाई से विदेश से संचालित ऐसे ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जो भारतीय नागरिकों को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल कर देश में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। भारतीय नागरिकों के जरिए ड्रग्स की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जा रही थी। भोपाल में महिला से बरामदगी और उसके बाद ग्रेटर नोएडा में की गई कार्रवाई से नेटवर्क की कड़ियां सामने आई हैं। DRI का कहना है कि इस ऑपरेशन से विदेशी सिंडिकेट की ड्रग तस्करी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।