national · महाराष्ट्र
'राहुल गांधी का मेलोनी वाला बयान 'राजनीतिक मजाक' है, गंभीरता से न लें', मजीद मेमन
INT News15 August 2026 at 12:10 am

मुंबई, 15 अगस्त। सीनियर एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक मजाक बताया। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। मेमन ने शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री से पंजाब से माफी मांगने की मांग की।