Monday, 24 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

रामदेव ने कंगना से विवाद बढ़ाने से किया इनकार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’

INT News23 August 2026 at 09:06 pm

Baba Ramdeo on Kangana Ranaut : योग गुरु बाबा रामदेव ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रहे बयानबाजी के विवाद को आगे बढ़ाने से इनकार किया है. रविवार को उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर अब कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहते और विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते.

रामदेव ने पत्रकारों से कहा, “मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहता. देश जानता है कि स्वामी रामदेव कौन हैं और मेरा क्या योगदान है. इसलिए मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता.”

'जनरेशन गटर' वाले बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, यह विवाद कंगना रनौत के Gen Z और युवा प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ. कंगना ने Gen Z को ‘Generation Gutter’ कहा था. उनके इस बयान की कई लोगों ने आलोचना की थी.

जब रामदेव से कंगना के बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कंगना की शिक्षा, बचपन और युवावस्था पर सवाल उठाते हुए उनके बयान की आलोचना की थी. रामदेव ने कहा था कि युवाओं को 'Generation Gutter' कहना एक भ्रष्ट मानसिकता को दिखाता है.

कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार

रामदेव की टिप्पणी पर कंगना ने भी तीखा पलटवार किया था. उन्होंने रामदेव से कहा था कि वे उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में कल्पना न करें और अफवाहों या गॉसिप के आधार पर टिप्पणी न करें.

कंगना ने रामदेव को अपने चरित्र पर टिप्पणी न करने की सलाह देते हुए उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की ओर से कथित फटकार का भी जिक्र किया था.

अब रामदेव ने ताजा बयान में इस विवाद को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है. उनके बयान से संकेत मिलता है कि वह कंगना के साथ चल रही इस सार्वजनिक बयानबाजी को यहीं खत्म करना चाहते हैं.

Also read : 24 अगस्त को दिल्ली में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें मौसम का हाल, बारिश और आंधी डाल सकती है खलल