Sunday, 26 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पालघर में बाढ़ राहत अभियान तेज, 19 हजार से अधिक प्रभावित घरों का सर्वे पूरा, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी

INT News25 July 2026 at 10:41 pm

पालघर, 25 जुलाई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में जुलाई के पहले सप्ताह और उसके बाद भारी बारिश से हुई तबाही के बाद प्रशासन ने राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सर्वे चलाया है। अब तक 19,026 जलभराव-प्रभावित घरों का पंचनामा पूरा कर लिया गया है और पात्र लाभार्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है।