sports
यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा
INT News25 July 2026 at 10:59 pm

पणजी (गोवा), 25 जुलाई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी ने एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स पर 8-3 से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबा ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 7 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत में कप्तान मानुष शाह और अन्ना हर्सी ने अहम भूमिका निभाई।