Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 Update: 'तू अभी स्ट्रगलर है...', अमन गांधी पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सेट की बातें बाहर लाने की दी धमकी

INT News15 September 2026 at 12:06 am

Bigg Boss 20 Update: 'बिग बॉस 20' के आठवें दिन घर में सिर्फ नॉमिनेशन रद्द होने का ही शॉक नहीं लगा, बल्कि इसके तुरंत बाद एक नया बवाल शुरू हो गया. टीवी एक्टर अमन गांधी और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के बीच ऐसा कलेश हुआ कि बाकी घरवाले बस देखते ही रह गए. दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात गेम से हटकर सीधे शक्ल, आवाज और करियर पर आ पहुंची.

पर्सनल कमेंट्स पर उतरे अमन और आम्रपाली

नॉमिनेशन खत्म होते ही दोनों के बीच बहस छिड़ गई. झगड़े में अमन ने आम्रपाली के बोलने के अंदाज पर निशाना साधते हुए सीधे कह दिया, 'तेरी आवाज बहुत इरिटेट करती है.' इस पर आम्रपाली ने भी तुरंत पलटवार किया और बोलीं, 'तेरी तो शक्ल भी अच्छी नहीं है.' इसके बाद अमन ने आम्रपाली पर फुटेज खाने का ताना मारा, जिससे बात और ज्यादा बिगड़ गई और दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स करने लगे.

'तू अभी स्ट्रगलर है...', आम्रपाली ने दी खुली चेतावनी

शक्ल और फुटेज की बात सुनकर आम्रपाली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने अमन के करियर पर वार करते हुए कहा, 'तू अभी एक स्ट्रगलर है, अपनी औकात में रह और ज्यादा मत बोल.' इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अमन को खुलेआम धमकी तक दे डाली कि अगर वह ज्यादा बोले तो वह उनके पुराने शूटिंग सेट्स के किस्से और बाहर के सारे राज इसी घर में सबके सामने खोलकर रख देंगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 8 Highlights: बिग बॉस ने पकड़ी घरवालों की सीक्रेट प्लानिंग, आसिफ के टच से अनकंफर्टेबल हुईं उदिति; किचन में आम्रपाली और माही भी भिड़ीं

'लीगल-इलीगल कुछ नहीं देखूंगी'

आम्रपाली की इस बात पर अमन गांधी भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए नियम याद दिलाए और कहा कि शो के अंदर बाहर की पर्सनल बातें खींचना पूरी तरह से गैरकानूनी और नियमों के खिलाफ है. इस पर आम्रपाली का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि तुम अब चुपचाप शांत हो जाओ, वरना मैं लीगल और इलीगल कुछ नहीं देखूंगी.