Wednesday, 29 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पुराने केसों के निपटारे में तेजी लाएगी कोलकाता पुलिस, 360 मामलों की निगरानी के लिए बनाएगी ‘ट्रायल मॉनिटरिंग ऐप’

INT News28 July 2026 at 11:40 pm

कोलकाता, 28 जुलाई। पुराने आपराधिक मामलों की सुनवाई में हो रही देरी को कम करने और मुकदमों की प्रगति पर नजर रखने के लिए कोलकाता पुलिस एक विशेष ‘ट्रायल मॉनिटरिंग ऐप’ तैयार कर रही है। इस ऐप के जरिए लंबित मामलों की स्थिति, सुनवाई की प्रगति और अदालतों में चल रही प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी की जाएगी।