national · महाराष्ट्र
पुणे पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले
INT News25 July 2026 at 10:50 pm

पुणे, 25 जुलाई। पुणे पुलिस आयुक्तालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले किए हैं। यह निर्णय महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22 के तहत शनिवार को आयोजित पुणे शहर पुलिस स्थापना मंडल की बैठक में लिया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं।