national · दिल्ली
गुरुद्वारा की पवित्रता भंग करने वालों को माफ किया; गुरु कृपा से घृणा मुक्त हूं: सुखबीर बादल
INT News14 August 2026 at 11:54 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में हुए हमले के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर गुरु साहिब के प्रति आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने हर परीक्षा में अपना दयालु हाथ उनके ऊपर रखा है।