समाचार · पंजाब
मनमोहन सिंह डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसो. के प्रधान नियुक्त, सम्मानित किया
जालंधर। दि फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) जालंधर के चुनाव में मनमोहन सिंह को प्रधान चुना गया है। सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में गुरमंगल दास, तेजिंदर सिंह और मनी शर्मा को उपाध्यक्ष, हरप्रीत सिंह को सचिव, रमेश लाल को कैशियर, डॉ. मन्नू सूद और वरुणदीप को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा बलविंदर कुमार, सुखबीर थापर और विनोद कुमार को कार्यकारी सदस्य चुना गया। चुनाव पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन (पीएफए) की तरफ से नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर व रिटायर्ड सेशन जज जसवीर सिंह कंग व ऑब्जर्वर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलजीत सिंह की देखरेख में हुए। पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हरजिंदर सिंह और डिप्टी सचिव विजय बाली भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर अली और राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु खेड़ा को आउटस्टैंडिंग प्लेयर्स के तौर पर चुना गया। प्लेयर एसोसिएशन की तरफ से बलजीत सिंह ढिल्लों और सतविंदर कौर का चयन किया गया। प्लेयर एसोसिएशन जालंधर में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेजर सिंह धड्डा को चेयरमैन और अनवर अली को सचिव चुना गया। नवनियुक्त टीम चार साल के लिए जिला फुटबॉल एसोसिएशन की गतिविधियों का संचालन करेगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव डॉ. जसपाल सिंह और प्रशासनिक सचिव विजय कुमार वैश ने नई चुनी गई टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में फुटबॉल के और विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने की उम्मीद जताई है।