Sunday, 23 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

टाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्द

INT News22 August 2026 at 11:00 pm

आद्रा रेलर मंडल में 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इस दौरान 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है. वहीं, छह ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. ऐसे में टाटानगर, आसनसोल, आद्रा और पुरुलिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

इन तारीखों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द

24, 26 और 30 अगस्त को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगी.

24, 27 और 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल - पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 24, 26, 27 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68056 ) : 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060 ) 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल और आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

आसनसोल - पुरूलिया - आसनसोल मेमू (63594/63593 ) 25, 26 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

कुर्ला एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला किया है. 23 से 29 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा.

वहीं, 24 से 30 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा.

इसके अलावा 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 19642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, ऐप या 139 हेल्पलाइन से जानकारी ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग