Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कांकेर में 1410 नशीली टैबलेट के साथ 4 गिरफ्तार:‘उजियारा’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई, 70 हजार का सामान जब्त

INT News14 September 2026 at 09:56 pm

कांकेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा’ अभियान के तहत कोरर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीली टैबलेट बेचने और खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ALPRAZOLAM (ALZOMAC-0.5) की 1,410 टैबलेट बरामद हुई हैं। इनकी कीमत करीब 25 हजार 500 रुपए बताई गई है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि पुलिस को किशनपुरी स्कूल के पास नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद कोरर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर खरीददारों और टैबलेट बेचने वाले को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख शादाब खान, हिमांशु साहू, वसीम खान और शेख सादिक अनस के रूप में हुई है। बालोद से नशीली टैबलेट बेचने आया था आरोपी जांच में पता चला कि शेख सादिक अनस बालोद से नशीली टैबलेट बेचने आया था। पुलिस ने उसके पास से बिक्री के 6 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन जब्त किया। वहीं, हिमांशु साहू के पास से भी एक मोबाइल मिला। पुलिस ने नशीली टैबलेट और दो मोबाइल समेत करीब 70 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।