Sunday, 23 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

छात्रों की गूंज: राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर साधा निशाना, कहा- इसमें कहा गया है स्त्री को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए

INT News22 August 2026 at 09:05 pm

कार्यक्रम में छात्राओं से सीधे संवाद के दौरान राहुल गांधी ने मनुस्मृति के एक श्लोक का जिक्र करते हुए कहा: "मनुस्मृति कहती है- बचपन में स्त्री अपने पिता के अधीन होती है, जवानी में पति के अधीन, और पति की मृत्यु के बाद अपने बेटों के अधीन होती है. यानी स्त्री को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए. यह एक सीधा उद्धरण है और ये शब्द शर्मनाक हैं. ऐसे विचार कभी समाज में कहे ही नहीं जाने चाहिए थे."

70 करोड़ महिलाओं के सपने ही भारत की असली पूंजी : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं, 'भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है?' इस सवाल के कई जवाब मिलते हैं. कोई हमारी अर्थव्यवस्था का नाम लेगा, कोई हमारी सेना का, कोई हमारे मेडिकल सिस्टम का, तो कोई हमारे लोगों का. लेकिन मैं इस बात को लेकर बिल्कुल साफ हूं कि भारत की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ी पूंजी क्या है? वह ताकत है भारत की महिलाओं की 70 करोड़ अनोखी यात्राएं, अनोखी कल्पनाएं और अनोखे सपने, जिन्हें वे जी रही हैं."

कार्यक्रम से पहले बवाल: पुलिस की 30 शर्तें और छात्रों में टकराव

पुणे में राहुल गांधी के इस कार्यक्रम से पहले राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया था. पुणे पुलिस ने आयोजकों को 30 शर्तों के साथ अनुमति दी थी. इनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने, आपत्तिजनक बैनर न लगाने और नो-ड्रोन जोन जैसे कड़े नियम शामिल थे.

NSUI और ABVP में झड़प: शुक्रवार की देर रात COEP हॉस्टल परिसर में छात्रों को कार्यक्रम में लाने के मुद्दे पर NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

भाजपा के आरोप: बीजेपी विधायक राम कदम ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में छात्रों को पैसे देकर लाया जा रहा है, जिसे कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें: Sugar Price: खरगे का दावा- तीन महीने में 40% महंगी हुई चीनी, सरकार ने दिया जवाब