Sunday, 23 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

भवानीपुर में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा

INT News22 August 2026 at 08:14 pm

Bengal Vande Mataram Order: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य में रहने वाले हर नागरिक को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा. अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी.

मीडिया का एक वर्ग राष्ट्रविरोधी लोगों के समर्थन में चाहे जो भी लिखे. हम जादवपुर विश्वविद्यालय के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद को स्थापित करके रहेंगे. हमारी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने के लिए बनी है. जादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद, भारतीय और ‘सनातन’ संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

जादवपुर यूनिवर्सिटी के घटनाक्रम पर बोला हमला

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां कुछ ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘जिहादी’ तत्व सक्रिय हैं. वे कैंपस में ‘वंदे मातरम्’ गाने और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस मनाने का विरोध करते हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

शुभेंदु ने विश्वविद्यालय में CCTV और राष्ट्रीय ध्वज का मुद्दा उठाया

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती व्यवस्था में विश्वविद्यालय के भीतर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रवेश तक का विरोध किया जाता था. इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल कैबिनेट को मिलेगा पहला एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शुभेंदु कैबिनेट का फैसला

बंगाल के सभी शिक्षण संस्थानों में होगी संस्कृति की पुनर्स्थापना

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आधारित है. जादवपुर विश्वविद्यालय सहित राज्य के हर शैक्षणिक संस्थान में भारतीय, सनातन और राष्ट्रवादी मूल्यों को स्थापित किया जायेगा.