समाचार · मध्य प्रदेश
मऊगंज में बाइक फिसली, युवक घायल:चेहरे-सिर में चोटें, अस्पताल में भर्ती कराया, घर से कलवारी गांव जा रहा था
मऊंगज में महेवा गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक भरत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने की वजह से युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवराजपुर गांव के रहने वाले भरत प्रजापति (22), पिता लाल प्रजापति, रविवार रात करीब 9 बजे किसी जरूरी काम से कलवारी गांव जा रहे थे। जैसे ही वे महेवा गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। भरत सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बुलाई एम्बुलेंस, हालत गंभीर हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट लगने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।