national · महाराष्ट्र
मदरसों को आतंकवाद से जोड़ना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान: अबू आजमी
INT News14 September 2026 at 07:51 pm

मुंबई, 14 सितंबर। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने गणेशोत्सव की बधाई देते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष के मदरसों पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उलेमा-ए-किराम ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी और मदरसों को आतंकवाद से जोड़ना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।