national · महाराष्ट्र
'बेटी की कमी कोई फैसला पूरा नहीं कर सकता', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आकांक्षा चतुर्वेदी का परिवार
INT News25 July 2026 at 10:44 pm

नागपुर, 25 जुलाई। पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाली अभ्यर्थी आकांक्षा चतुर्वेदी के परिवार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला उनकी बेटी के साथ हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। परिवार ने स्पष्ट किया कि छात्रों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और उनकी कई मांगें अब भी अधूरी हैं।