Wednesday, 29 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'यह सोचना बड़ी गलतफहमी है कि युवा विपक्ष के साथ हैं', पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

INT News28 July 2026 at 11:18 pm

नई दिल्ली, 28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026' पर बहस के दौरान पेपर लीक होने के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने 'जेनजी' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह सोचना कि युवा विपक्षी पार्टियों के साथ हैं, इससे बड़ी कोई गलतफहमी नहीं हो सकती।