समाचार · पंजाब
पावरकॉम स्टाफ राशन कार्ड वेरीफिकेशन ड्यूटी पर, उपभोक्ता लौट रहे
प्रवीण पर्व | जालंधर पावरकॉम के दफ्तरों में नए बिजली मीटर बदलवाने, नया कनेक्शन लेने, लोड बढ़ाने और गलत बिल आदी को ठीक कराने के लिए आए उपभोक्ता बैरंग लौट रहे हैं। पॉवरकाम के दफ्तरों में क्लेरिकल स्टाफ राशन कार्ड की वेरीफिकेशन करने की ड्यूटी में तैनात हैं। फूड एवं सप्लाइज विभाग में स्टाफ तो तैनात है ही, पंजाब सरकार ने पॉवरकाम,शिक्षा व बाकी विभागों के मुलाजिम भी तैनात कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार वेरीफिकेशन कंप्लीट करके लोगों की राशन सेवा का संचालन करना चाहती है। ऐसे में अतिरिक्त विभागों को शामिल किया गया है। पावरकॉम के जालंधर सिटी में माडल टाउन, कैंट, पठानकोट बायपास चौक से लेकर मकसूदां स्थित मंडल दफ्तरों का स्टाफ तैनात किया गया है। इस बारे में के सवाल पर चीफ इंजीनियर सरबजीत सिंह ने कहा है कि स्टाफ की तैनाती के कारण पब्लिक को पॉवरकाम के दफ्तरों में दिक्कत न हो, इस लिए वैकल्पिक ड्यूटी की जाती है। एक लेटर डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन के दफ्तर को भेजकर कहा है कि स्टाफ की राशन कार्ड वेरीफिकेशन ड्यूटी से वापस स्टाफ को बुलाने की बात कही गई है। उम्मीद है कि वेरीफिकेशन ड्यूटी खत्म हो जाएगी।