समाचार
माओवादी बनकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने बैनर-पर्चे मामले का किया खुलासा
INT News25 July 2026 at 10:46 pm

गढ़चिरौली, 25 जुलाई। जिले में माओवाद के नाम पर लोगों में भय और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने खुद को माओवादी बताकर क्षेत्र में बैनर और पर्चे लगाए थे। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पर कार्रवाई की।