Friday, 31 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

JSSC:ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में आयी तकनीकी त्रुटि, तत्काल प्रक्रिया स्थगित

INT News30 July 2026 at 10:59 pm

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. इस संबंध में गुरुवार को आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. सूचना में कहा गया है कि उक्त परीक्षा के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाता है.

इसके पहले ही ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटि आ गयी. त्रुटि सुधार लंबित रहने के कारण ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई तत्काल स्थगित की जा रही है. आवेदन प्राप्त करने की संशोधित तिथि के संबंध में जेएसएससी द्वारा यथाशीघ्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि जेएसएससी की ओर से सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है. नियमित नियुक्ति के तहत 6,101 व बैकलॉग नियुक्ति के तहत 1,198 पदों पर चयन किया जायेगा.