national · दिल्ली
'ताहिर हुसैन का घर बना था हिंसा का अड्डा', उम्रकैद की सजा पर विश्व हिंदू परिषद का बयान
INT News31 July 2026 at 11:03 pm

नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 2020 की इस घटना में छह साल बाद आए फैसले पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।