Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

वंदे मातरम राष्ट्र सम्मान का प्रतीक, पेपर लीक माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई: भाजपा

INT News31 July 2026 at 10:55 pm

नई दिल्ली, 31 जुलाई। संसद से पारित 'वंदे मातरम' विधेयक और एंटी-पेपर लीक बिल को लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के फैसलों का जोरदार समर्थन किया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा सांसद नरेश बंसल और भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि दोनों कानून देश के सम्मान और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। नेताओं ने विपक्ष, विशेषकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों पर भी निशाना साधा।