national
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 49; स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई
INT News25 July 2026 at 10:47 pm

अमरावती, 25 जुलाई। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को राज्य में 10 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिलों में निगरानी और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।