Monday, 24 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

रात को पति, दिन में प्रेमी के साथ रहेगी महिला! पुलिस के सामने रखा ड्यूटी चार्ट, वीडियो वायरल

INT News23 August 2026 at 10:03 pm

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके से पति-पत्नी और प्रेमी से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला का दूसरे युवक से प्रेम संबंध हो गया है. इसके बाद दोनों ने 21 मार्च को मंदिर में शादी कर ली. महिला अब अपने पति, प्रेमी और बच्चों के साथ रहने की इच्छा जता रही है.

पुलिस के सामने महिला ने बताया रहने का ‘ड्यूटी चार्ट’

मामला उस समय चर्चा में आया, जब महिला ने पुलिस के सामने पति और प्रेमी के साथ रहने का अपना तरीका बताया. महिला के मुताबिक, उसका प्रेमी दिन के समय उसके और बच्चों के साथ रहेगा, जबकि रात में वह अपने पति के साथ रहेगी. महिला का कहना है कि वह न तो अपने पति को छोड़ना चाहती है और न ही प्रेमी से अलग होना चाहती है.

View on Instagram

21 मार्च को मंदिर में शादी करने का दावा

महमूदाबाद इलाके के फुलवारीपुर निवासी युवक की पत्नी की दूसरे युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ 21 मार्च को मंदिर में शादी करने की बात कही. मामले की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वालों ने नाराजगी जताई.

पति ने साथ रहने पर जताई सहमति

महिला का पति भी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए तैयार है. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को इस रिश्ते पर आपत्ति है. विवाद बढ़ने के बाद महिला अपने बच्चों, पति और प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

पुलिस ने तीनों से बातचीत कर समाधान की कोशिश की

कोतवाली में पुलिस ने महिला, उसके पति और प्रेमी से बातचीत की. महिला ने दोनों के साथ रहने की अपनी इच्छा दोहराई. उसने पति और प्रेमी के साथ समय बांटकर रहने की बात भी पुलिस के सामने रखी। पुलिस ने मामले को समझने और विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की.

पति ने पत्नी और प्रेमी दोनों का साथ देने की बात कही

महिला के पति ने भी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. प्रेमी पहले से ही पति के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका था. पति ने कुछ लोगों के सामने उसे अपना भाई बताया था. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य इस व्यवस्था से सहमत नहीं हैं.

मामला बना चर्चा का विषय

पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और तीनों के बीच विवाद के समाधान को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक समेत परिवार के चार लोगों की हत्या, दो हिरासत में; VHP ने की कड़ी सजा की मांग