Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में तोड़फोड़ और रंगदारी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो : संतू पान

INT News10 August 2026 at 09:03 pm

हुगली, 10 अगस्त। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में एक कारोबारी के साथ कथित तौर पर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और जबरन वसूली की मांग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा विधायक संतू पान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।