समाचार · छत्तीसगढ़
मंत्री जायसवाल ने जरौंधा छात्रावास में बच्चों से लिया फीडबैक:अच्छी व्यवस्थाओं पर जताई खुशी, कमी मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने दौरे के दौरान ग्राम जरौंधा के छात्रावास पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधी बात कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। छात्रावास में बेहतर व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संतोष जताया। वहीं, उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या कमी मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोजन, स्वच्छता और छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अच्छा माहौल और जरूरी सुविधाएं देना पहली प्राथमिकता है।