Sunday, 26 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना: दंगा फैलाने के आरोप में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

INT News25 July 2026 at 10:32 pm

Tej Pratap Yadav Arrested : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें शहर में दंगा फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है. इस संबंध में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. इनके अलावा गांधी मैदान और कोतवाली थाने की पुलिस ने 208 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर गांधी मैदान और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गांधी मैदान थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर हमला, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और थानाध्यक्ष को घायल करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं. एक प्राथमिकी पुलिस के बयान पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ दर्ज की गई है, जबकि दूसरी प्राथमिकी गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के बयान पर दर्ज हुई है. पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान थानाध्यक्ष के पैर में चोट लगी.

सेंट्रल मॉल से पकड़े गये तेजप्रताप

गांधी मैदान इलाके में हंगामा,पथराव और पुलिस वाहन को पलटने, पुलिस पर हमला होने की घटना हुई तो तेजप्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि वे कुछ देर बाद ही थाना से निकल गये. इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की तो वे फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से पकड़े गये. इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गुप्त जगह पर रखा है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

208 अन्य लोगों की गिरफ्तारी, आगे की कार्रवाई जारी

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में कुल 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दानापुर में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप