national · दिल्ली
भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका: जेपी नड्डा
INT News25 July 2026 at 10:31 pm

नई दिल्ली, 25 जुलाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को समर्पित राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित एलयूबी फार्मा कॉन्क्लेव-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। कॉन्क्लेव की थीम 'विकसित भारत-2047 के लिए फार्मा सेक्टर का रोड मैप' थी।