world
चीन और रूस ने ईरान को हथियार नहीं देने का भरोसा दिया : ट्रंप
INT News24 July 2026 at 11:32 pm

नई दिल्ली, 24 जुलाई। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों की सप्लाई को लेकर चीन और रूस पर भरोसे की बात को दोहराया। ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे ईरान को हथियार नहीं देंगे और न ही बेचेंगे। अगर वो ऐसा करते तो उनके लिए यह बहुत बुरा होता।