Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल मामला छात्रों के भविष्य से जुड़ा, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी: राजेश ठाकुर

INT News14 September 2026 at 08:07 pm

रांची, 14 सितंबर। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल मामले को लेकर कल होने वाली हाई कोर्ट की सुनवाई से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है और कांग्रेस छात्रों के हित के सवाल पर चुप नहीं बैठेगी। जांच में सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मामले में मुख्य आरोपियों और कथित संरक्षण देने वालों तक पहुंचना अभी बाकी है।