national · उत्तर प्रदेश
विपक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बताकर मनाया जश्न
INT News25 July 2026 at 10:38 pm

लखनऊ, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा), आजाद समाज पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि कुछ नेताओं ने इसे छात्रों के आंदोलन की सफलता बताया। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।