Monday, 24 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सांची उपडाकघर बनकर तैयार:केंद्रीय मंत्री सिंधिया सोमवार को उद्घाटन करेंगे; आधुनिक तरीके से बनाया गया

INT News23 August 2026 at 10:11 pm

सांची उपडाकघर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चुका है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 अगस्त को शाम करीब 5 बजे वर्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण करेंगे। ऐतिहासिक नगरी सांची की पहचान को ध्यान में रखते हुए डाकघर भवन को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली के डिजाइन दिशा-निर्देशों के अनुसार भवन के बाहरी और आंतरिक स्वरूप को तैयार किया गया है। यह उपडाकघर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां नागरिकों को स्पीड पोस्ट, डाक बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल सहित अन्य डाक एवं वित्तीय सेवाएं बेहतर वातावरण में उपलब्ध होंगी। स्थानीय कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित डाक विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहेंगे।