Sunday, 23 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना में शब्बीर कुमार का जलवा, की सुर संध्या में 3000 लोग पुराने गीतों पर झूमे

INT News22 August 2026 at 10:26 pm

Sur Sandhya : 80 और 90 के दशक के सदाबहार गीतों के दीवाने पटना के लोगों के लिए शनिवार की शाम खास रही. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान में की ओर से ‘सुर संध्या’ का आयोजन किया गया. ‘एक शाम... पुरानी यादों के नाम’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक शब्बीर कुमार ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. करीब 3000 संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में पूरा हॉल पुराने गीतों की धुनों से गूंज उठा.

मंच पर शब्बीर कुमार की एंट्री होते ही झूम उठा हॉल

कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल का माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया. जैसे ही शब्बीर कुमार मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने अपनी लोकप्रिय आवाज में एक के बाद एक सदाबहार गीत पेश कर संगीतप्रेमियों को पुरानी यादों में पहुंचा दिया.

‘हरी-हरी चूड़ियां’ और ‘मुझे पीने का शौक नहीं’ पर खूब बजी तालियां

शब्बीर कुमार ने ‘हरी-हरी चूड़ियां’ और ‘मुझे पीने का शौक नहीं’ जैसे लोकप्रिय गीत सुनाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया. गीत शुरू होते ही दर्शक तालियों के साथ सुर मिलाने लगे. कई लोग अपनी सीटों पर ही झूमते नजर आये, जबकि युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया.

सदाबहार गीतों ने लौटाया 80-90 के दशक का दौर

कार्यक्रम में ‘अब हम यहां होंगे...’, ‘तुमसे मिलकर न जाने क्यों...’, ‘जिंदगी हर कदम एक नयी जंग है...’, ‘बादल यूं गरजता है...’, ‘जिहाले मस्कीं...’ और ‘ये सो गया ये जहां...’ जैसे गीतों ने भी खूब रंग जमाया. इन गीतों के साथ दर्शकों की पुरानी यादें भी ताजा होती रहीं.

दर्शकों ने शब्बीर कुमार के साथ मिलाये सुर

शब्बीर कुमार के कई गीतों में दर्शकों ने भी उनके साथ सुर मिलाया. पूरे हॉल में तालियों की गूंज और गीतों पर झूमते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. कार्यक्रम में मौजूद संगीत प्रेमियों के लिए यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुराने दौर की यादों को दोबारा जीने का मौका बन गया.

युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक दिखा जबरदस्त उत्साह

‘सुर संध्या’ में अलग-अलग उम्र के लोग शामिल हुए. खासकर 80 और 90 के दशक के गीतों से जुड़ी पीढ़ी अपने पसंदीदा गायक को लाइव सुनकर काफी उत्साहित नजर आयी. वहीं युवाओं ने भी शब्बीर कुमार के गीतों का खूब आनंद लिया. कई गीतों के दौरान दर्शकों ने मोबाइल फोन की रोशनी और तालियों के साथ माहौल को और खुशनुमा बना दिया.

पाठकों के लिए प्रवेश रखा गया था नि:शुल्क

की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पाठकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाठकों को के पटना कार्यालय से पास उपलब्ध कराया गया था.

पटना की शाम को सुरों और यादों से भर गया ‘सुर संध्या’

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ‘सुर संध्या’ ने पटना की शाम को 80-90 के दशक के संगीत की यादों से भर दिया. शब्बीर कुमार की आवाज, सदाबहार गीतों की धुन और करीब 3000 संगीतप्रेमियों का उत्साह कार्यक्रम की खास पहचान बना. ‘एक शाम... पुरानी यादों के नाम’ का यह आयोजन लंबे समय तक पटना के संगीतप्रेमियों की यादों में बना रहेगा.

Also Read : पटना एयरपोर्ट से कारोबारी अपहरण-हत्या का मास्टरमाइंड बजरंगी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों में था शामिल