Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

हैरानी : पेरीफेरी रोड का प्रोजेक्ट 9 साल से लंबित

INT News25 September 2026 at 05:46 am

| जालंधर कैंट इलाके और आसपास के गांवों की पुरानी यातायात समस्या के समाधान के लिए पेरीफेरी रोड निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान व पूर्व पार्षद बलराज ठाकुर ने की। ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र पाल और सुरिंदर सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि अटवाल हाउस से गांव बड़िंग तक लगभग 12.097 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित पेरीफेरी रोड का प्रोजेक्ट पिछले 9 वर्षों से लंबित है। 2 नवंबर 2016 की सिविल-मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस में प्रस्ताव पर विचार के बाद भी बैठकों और पत्राचार के बावजूद निर्णय नहीं हो पाया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार रक्षा मंत्रालय की भूमि हस्तांतरण और समतुल्य मूल्य की भूमि/बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के प्रकरण में देरी से फाइल अटकी है। मार्च 2021 में संयुक्त बोर्ड बैठक हुई थी और जुलाई 2022 के संयुक्त सर्वे के बाद 30.191 एकड़ भूमि चिन्हित कर 21 सितंबर 2022 को रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को दी गई। प्रतिनिधियों ने गढ़ा, सुभाना, हलोताली, अलादीनपुर, दीप नगर, सोफी पिंड, संसारपुर और धीना सहित क्षेत्रों को लाभ बताते हुए समयबद्ध संयुक्त बैठक, नोडल अधिकारी की नियुक्ति, अंतरिम सीवरेज-पानी सुविधा और लिखित स्थिति रिपोर्ट की मांग रखी।