national
भारी बारिश और भूस्खलन के बीच बीआरओ ने राजौरी, पुंछ और रियासी में बहाल किया सड़क संपर्क
INT News25 July 2026 at 10:49 pm

जम्मू, 25 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित सड़क संपर्क को बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर बहाल कर दिया है। बीआरओ ने 'प्रोजेक्ट संपर्क' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमुख मार्गों से मलबा हटाया और सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही फिर से सुचारु कर दी।