national
पंजाब सरकार का फैसला, प्राइवेट स्कूलों के मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने वाला बिल पास
INT News10 August 2026 at 09:05 pm

चंडीगढ़, 10 अगस्त। प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर रोक लगाते हुए विधानसभा ने 'पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पारित कर दिया। इससे ज्यादा और अस्पष्ट तरीके से फीस वसूलने के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।