समाचार · मध्य प्रदेश
86 में से 85 बुजुर्ग-दिव्यांगों ने घर से डाला वोट:दतिया उपचुनाव: मतदान टीम घर पहुंची, डाक मतपत्र से कराया मतदान
दतिया विधानसभा उपचुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। जिले में इस सुविधा के लिए चिन्हित 86 मतदाताओं में से बुधवार तक 85 मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से अपने घर से ही मतदान कर चुके हैं। अब केवल एक मतदाता का मतदान शेष है। निर्वाचन दल तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं के घर पहुंचा और डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया। पूरी प्रक्रिया माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, ताकि मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे। देखिए मतदान की तीन तस्वीरें… इन मतदाताओं ने किया घर से मतदान बुधवार को भाग संख्या-160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या-163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्तव ने घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस व्यवस्था से उन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को बड़ी राहत मिली, जिनके लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना कठिन था। घर बैठे मतदान की सुविधा के चलते लगभग सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके हैं।