हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक नए लघु सचिवालय के सभागार में हुई। इसमें विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने समस्याएं सुनीं। बैठक में कुल 12 शिकायतें रखीं गई। जिसमें 6 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि अन्य 6 शिकायतों को अगली बैठक तक पेंडिंग रखा गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहली बार ग्रीवेंस कमेटी में शिकायतें सुनने पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री पहली ही बैठक में एक्शन में दिखे। हालांकि थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने उनकी ओर से रखी गई शिकायत पर कोई जबाव नहीं देने का आरोप लगाया। बैठक में कैबिनेट मंत्री सोसाइटी के मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए। रिश्तेदारों को भर्ती करने का आरोप- राजेश शर्मा किरमिच गांव के राजेश शर्मा ने बैठक में कहा कि उसकी बेटी दी किरमिच को-ऑपरेटिव सोसाइटी में करीब एक साल से बतौर CSC काम कर रही थी। आरोप लगाया कि सोसाइटी के मैनेजर ने बगैर किसी कारण उसकी बेटी ईशा शर्मा को नौकरी से हटा दिया। साथ ही अवैध तरीके से सोसाइटी के प्रधान, मेंबर और गांव के सरपंच के भतीजे समेत 5 कर्मियों को भर्ती कर दिया। मैनेजर को सस्पेंड कर दिया- AR इस शिकायत कैबिनेट मंत्री ने संबंधित AR से कारण पूछा, जिस पर AR प्रदीप चौहान ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मैनेजर वीरेंद्र मान को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही FIR के GM को सिफारिश की गई, लेकिन GM की ओर से FIR के लिए शिकायत नहीं देने पर मंत्री नाराज दिखे। उन्होंने तुरंत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए। अंशल सिटी की समस्या के लिए बनाई कमेटी उधर, शहर की अंसल सुशांत सिटी के ईश्वर सिंह ने शिकायत रखी कि अंसल सुशांत सिटी 2007 में बनी थी, जिसमें करीब 400 घर है। इस टाऊन को बनाने वाले बिल्डर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरा नहीं किया और आरोप लगाया कि कंपनी भाग गई। अब उनके टाऊन में सीवरेज बंद पड़ चुके हैं और पूरे टाऊन में बदबू फैल चुकी है। समाधान शिविर में उन्होंने अपनी शिकायत जनवरी में रखी थी। इसके अलावा नगर परिषद (नप), पब्लिक हेल्थ और जिला योजनाकर विभाग (DTP) और ग्रीवेंस में भी शिकायत दी थी। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि नप, पब्लिक हेल्थ, बिजली निगम समेत अन्य विभाग उनसे सभी तरह के चार्ज वसूल करके उनको कोई सुविधा नहीं मुहैया करवा रहे। मंत्री ने कमेटी को दिया 15 दिन का टाइम इन विभाग के अधिकारियों की बात सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कमेटी बनाने आदेश दिए। इस कमेटी में एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, एक्सईएन बिजली निगम, DTP, नगर आयुक्त (DMC) और ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर की शामिल होंगे। मंत्री ने कमेटी को 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट DC को सौंपने के ऑर्डर दिया। साथ ही शिकायतकर्ता को खुद मामले की पैरवी करने का आश्वासन दिया। बगैर DPC बुलाए भेजी मास्टर प्लान की फाइल- अरोड़ा थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 लेकर शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले मास्टर प्लान को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की बैठक हुई थी, जिसे पास करने के बाद फाइल को सरकार के पास भेजा था, लेकिन कई ऑब्जेक्शन के बाद फाइल वापस आ गई। अब अधिकारियों ने बगैर DPC बुलाए फाइल अप्रूव करके वापस भेज दी। किसानों को जमीन का रेट कम मिल रहा दूसरा इस मास्टर प्लान के लिए ज्योतिसर, कमोदा, मिर्जापुर गांव के किसानों की जमीन की जरूरत पड़ेगी, लेकिन किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते, क्योंकि उनके साथ लगती जमीन का रेट 5 करोड़ रुपए मिल रहा, जबकि उनकी जमीन के रेट पोर्टल पर कम है। सरकार खुद को किसान हितैषी होने का दावा करती है, तो किसान की मांग पूरी होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने नहीं दिया कोई रिस्पांस- अरोड़ा मीडिया से बातचीत में विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मास्टर प्लान-2041 को लेकर ग्रीवेंस में मुद्दा रखा गया था, लेकिन कैबिनेट मंत्री की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर सीएम नायब सैनी के साथ खुद बातचीत करेंगे। जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी जाएंगे। लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी- पंवार मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पब्लिक अपने काम के लिए प्रशासन का सहयोग करे और प्रशासन के अधिकारी भी कम से कम समय में पब्लिक की समस्या का दूर करने का काम करें। सोसाइटी के मामले में लापरवाही दिखी, तो आरोपी पर FIR के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि अधिकारी कोई भी लापरवाही ना करे, जिससे मुझे कोई एक्शन लेना पड़े। अधिकारी अपना काम करके बैठक में आएंगे, मुझे भी अच्छा लगेगा।
कुरुक्षेत्र ग्रीवेंस बैठक में मंत्री पंवार का एक्शन:सोसाइटी मैनेजर पर FIR के आदेश; अंसल सिटी की 15 दिन में रिपोर्ट तलब
