HSSC ने जारी किया TGT पंजाबी का फाइनल रिजल्ट:दोबारा OMR शीट जांचने से बदला परिणाम; हाईकोर्ट के आदेश पर पहले घोषित रिजल्ट निरस्त

Spread the love

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने टीजीटी पंजाबी (ROH) भर्ती का संशोधित अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 4/2023, कैटेगरी-1, एलिमेंट्री एजुकेशन विभाग हरियाणा के तहत जारी किया गया है। आयोग ने यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की है। आयोग की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, CWP नंबर 29139-2024 सविता रानी वर्सेस हरियाणा राज्य और अन्य तथा इससे जुड़े मामलों में 27 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद अभ्यर्थियों की OMR उत्तर पुस्तिकाओं का संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसके बाद नया परिणाम तैयार किया गया है। HSSC ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2024 को घोषित पुराना परिणाम अब निरस्त माना जाएगा और संशोधित परिणाम ही प्रभावी रहेगा। आयोग ने रोल नंबर और कैटेगरी वाइज चयन सूची जारी की है। साथ ही प्रत्येक श्रेणी में अंतिम चयनित अभ्यर्थी के अंक भी दर्शाए गए हैं। यहां देखिए HSSC चेयरमैन की पोस्ट… 4 अभ्यर्थियों का परिणाम सीलबंद कवर में
आयोग ने बताया कि चल रहे अदालती मामलों को देखते हुए 4 अभ्यर्थियों के परिणाम फिलहाल सीलबंद कवर में रखे गए हैं। इनमें रोल नंबर 4230000262, 4230002171, 4230002172 और 4230002173 शामिल हैं। कोर्ट केस के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगा परिणाम
HSSC ने यह भी कहा है कि यह परिणाम लंबित न्यायिक मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यदि भविष्य में कोई तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो आयोग उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है। टाई होने पर DOB के आधार पर चयन होग। आयोग सदस्य ने भी दी जानकारी
HSSC चेयरमैन हिम्‍मत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार विज्ञापन संख्या 02/2023 के तहत TGT (ROH एवं मेवात कैडर) और 04/2023 के तहत TGT पंजाबी (ROH) का परिणाम जारी कर दिया गया है। यहां देखिए रिजल्ट शीट…