सिरसा में एक युवक पर रंजिशन तेजधार हथियार से हमला कर दिया। झगड़े में युवक के सिर की हड्डी टूटकर दिमाग में जा घुसी। युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले लोहे का गेट बेचने पर दोनों में विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपी मौका पाकर चोट मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, ये मामला नोहरिया गेट बाजार का है, जहां पर घायल युवक का प्लॉट है। वहां कुछ लड़के खड़े थे और उनको देखने के लिए गया था। उसी दौरान आरोपी पहले घात लगाए हुए खड़ा था। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 126, 110, 351 BNS के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पड़ोसी ने फोन कर दी सूचना पुलिस को दी शिकायत में नोहरिया गेट रोहड़ मोहल्ले के सौरव कुमार ने बताया कि वह उसके पास रात्रि 9 बजे उसके पास प्लॉट पड़ोसी का फोन आया कि आपके प्लॉट में कुछ लड़के खड़े होकर गलत काम कर रहे हैं। जिसके बाद वह और उसका दोस्त बाइक लेकर प्लॉट की ओर गया। वहां नोहरिया गेट बेकरी के पास जाकर गली में बाइक खड़ा कर दिया और प्लॉट की ओर पैदल-पैदल जाने लगा। रास्ता रोक सीधा दातर सिर में मारा शिकायत में आगे बताया, उसी समय सामने से सुभम आता दिखाई दिया, जिसके हाथ में दातर था। उसने उसका रास्ता रोक लिया और दातर से उसके सिर पर वार कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उनको देखकर सुभम वहां से भाग गया। उसे जाते समय जान से मार देने की धमकी दी। जिसके बाद दोस्त अजय ने उसके घर फोन किया और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर वहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर अस्पताल का खर्च ज्यादा होने के कारण उसे टोहाना में दाखिल करवाया, जहां पर इलाज जारी है। इसका कारण रंजिश है, जिसकी वजह है कि कुछ दिनों पहले सुभम ने उसके प्लॉट में लगे लोहे के गेट को उतारकर बेच दिया था। जिसके बाद उसके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसने चोट मारी है।
सिरसा में युवक का रास्ता रोक सिर में मारा दातर:प्लॉट का गेट बेचने को लेकर विवाद; हड्डी टूटकर दिमाग में घुसी
