कैथल शहर में 62 जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:चौक चौराहे किए चिह्नित, मैप भी तैयार किया गया

Spread the love

कैथल शहर अब पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।पुलिस की ओर से पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कमरों के जरिए जहां आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में सहायता मिलेगी, वहीं ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधियों को भी जल्द से जल्द ट्रेस कर पकड़ने में सहायता मिलेगी। पुलिस की ओर से कैमरे लगाने के लिए मैप तैयार किया गया है। 62 जगहों पर लगेंगे करीब 200 कैमरे ये 200 सीसीटीवी कैमरे कैथल में विभिन्न 62 चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। जहां पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और अपराधिक घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन कमरों के जरिए शहर को चारों दिशाओं से कवर किया जाएगा। शहर के अंदर होने वाली किसी भी आपराधिक वारदात को या तो ये कैमरे ही कैद कर लेंगे या फिर वारदात करके भागने वाले व्यक्तियों को कमरों में स्पष्ट रूप से देखकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सकेगा। कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी कैमरे लगाने के साथ-साथ पुलिस की ओर से कैथल में ही इन कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाने की भी तैयारी की जा रही है। यह कंट्रोल रूम सचिवालय में बनाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे या तो डीसी ऑफिस या फिर एसपी ऑफिस में स्थापित किया जाएगा। यही से सभी कैमरों के जरिये शहर पर निगरानी रहेगी। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शहर में कैमरे लगाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये कैमरे हर तरफ से शहर की शुरुआत से लेकर शहर के अंदर भी लगाए जाएंगे। इन्हें लगाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा और इससे इसी माह तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इनके लगने से शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में आसानी होगी।