करनाल में बीच रास्ते बोलेरो रोक हमला:कार में टक्कर लगने से भड़के आरोपी, एक का हाथ तोड़ा; दूसरे की टांगों में फ्रैक्चर

Spread the love

हरियाणा के करनाल में घरौंडा से चंडीगढ़ जा रही बोलेरो गाड़ी को बीच रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक कार ड्राइवर ने तेज गति से आकर गाड़ी के आगे अचानक ब्रेक लगाया, जिससे टक्कर हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ डंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत मधुबन पुलिस को की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीच रास्ते में रुकवाकर किया हमला पानीपत की देसराज कॉलोनी निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल वह ड्राइवर सलमान पुत्र युसुफ के साथ घरौंडा से कालरम रास्ते होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। उनकी बोलेरो गाड़ी में रेलवे का सामान लोड था। रास्ते में एक कार ने तेज रफ्तार में आकर उनकी गाड़ी के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे टक्कर हो गई। डंडों से वार कर तोड़े गाड़ी के शीशे नितिन के अनुसार टक्कर के बाद आरोपी गाड़ी से उतरे और डंडों से उनकी बोलेरो के शीशे तोड़ दिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान नितिन के हाथ पर डंडा मारकर उसे तोड़ दिया गया, जबकि ड्राइवर सलमान की टांगों पर 12 से 15 वार किए गए। जिससे उसकी टांगों में फ्रैक्चर आ गया। मेडिकल रिपोर्ट में आई चोटों की पुष्टि पुलिस जांच में सामने आया कि नितिन की मेडिकल रिपोर्ट में एक गंभीर चोट दर्ज है और एक्स-रे कराने की सलाह दी गई। वहीं सलमान की मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज हैं, जिनमें एक की रिपोर्ट लंबित और दो साधारण चोटें बताई गई हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामले में थाना मधुबन पुलिस ने 26 मई को मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई राममेहर को केस सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।