गुजरात के कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त:ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की तैयारी थी; तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार

Spread the love

गुजरात में कच्छ से करीब 1180 करोड़ रुपए कीमत की 118 किलो कोकीन जब्त की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए तीनों ही आरोपी विदेशी हैं। गुजरात DGP डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस मुंद्रा पोर्ट पर एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही थीं। इसी के तहत मंगलवार की सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया। जहाज ब्राजील, कई लैटिन अमेरिकी देशों, मेक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए गुजरात के तट तक पहुंचा था। जहाज में नाइजीरिया की नागरिकता वाले दो आरोपी सवार थे, जिनमें से एक समुद्र में कूदकर फरार हो गया। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि खेप दिल्ली के द्वारका में रहने वाले दो लोगों तक पहुंचाई जाने वाली थी। इनकी पहचान क्लैविन चुकवुमा (तंजानिया का नागरिक) और ब्यारुहांगा जेम्स (युगांडा का नागरिक) के रूप में हुई है। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि कोकीन की डिलीवरी देश में किसे और कहां होने वाली थी। जहाज से समुद्र में फेंके जा रहे थे पैकेट
गुजरात एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक यह जहाज मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील (करीब साढ़े 9 किमी) दूर लंगर डाले खड़ा था। कोस्टगार्ड ने की घंटों तक इस पर नजर रखी। इसी दौरान अधिकारियों ने देखा कि जहाज से कुछ संदिग्ध बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। इसके बाद कोस्टगार्ड और ATS की संयुक्त टीम हरकत में आई और रात में ही जहाज को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया। जो आरोपी पकड़ाया, वो नाइजीरिया का रहने वाला
एटीएस की छापेमारी में जहाज पर दो लोग मिले थे। इनमें से जुम्मा नासिर उमर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वहीं, एक अन्य आरोपी ने समुद्र में छलांग लगा ली थी, जिसकी तलाश की जा रही है। जहाज को कच्छ पोर्ट पर लाया गया है। पिछले साल पोरबंदर से पकड़ी गई थी 300 किलो ड्रग्स इससे पहले 13 अप्रैल 2025 में पोरबंदर से 1800 करोड़ रुपए कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की गई थी। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और कोस्टगार्ड ने 12 अप्रैल की रात जॉइंट ऑपरेशन में पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप पकड़ी थी। गुजरात ATS से मिली जानकारी के बाद कोस्टगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) की ओर सर्चिंग के लिए जहाज भेजा था। कोस्टगार्ड की टीम ने एक बोट को स्पॉट किया। बोट सवारों से पहचान बताने को कहा। इससे घबराए तस्कर ड्रग्स के पैकेट्स समुद्र में फेंककर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भाग निकले थे।

——————- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी:ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक बड़े समुद्री अभियान के तहत गुजरात के पोरबंदर के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोककर जांच की। इस नाव पर ईरानी चालक दल सवार था और इसमें तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट बरामद की गई। पूरी खबर पढ़ें…