हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इसमें रेवाड़ी जिले के गांव जांट की रहने वाली दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। दीपका ने बताया कि उसके फादर सोशल साइंस के लेक्चरर है। रिजल्ट आने पर वे मेरे पास आए और हरियाणा टॉप करने की बात बताई। फादर की ये बात सुनते ही उसका पूरा शरीर कांपने लगा। आंखों में आंसू भर आए। पहले तो यहीं लगा कि पापा मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। अपनी आंखों से रिजल्ट देखने पर उसे विश्वास हुआ। दीपिका ने दैनिक भास्कर एप की टीम से अपना सक्सेस मंत्र बताया कि उसने कभी कोई भारी-भरकम कोचिंग नहीं ली। बल्कि पूरी तरह सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और प्रतिदिन 6 से 7 घंटे लगन के साथ पढ़ाई की। रेगूलर स्टडी से उसने यह मुकाम हासिल किया। अपने आईएएस बनने के सपने को भी वह एक दिन ऐसे ही हासिल करेगी। वहीं, रुड़की (रोहतक) के कन्या गुरुकुल की उदिता 500 में से 498 नंबर लेकर स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। उसने सफलता का मंत्र मोबाइल फोन से दूरी को बताया है। इसके साथ ही पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए, जिससे काफी मदद मिली। अब उसका सपना एनडीए में जाने का है। उधर, 500 में से 497 अंक हासिल कर स्टेट में थर्ड टॉपर बनीं योगिता ने कहा कि उसका सपना भी आईएएस बनना है। वो 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर उसका कोई भी अकाउंट नहीं है। पढ़िए हरियाणा स्टेट टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी…. दीपिका ने रिजल्ट पर कही ये बातें… यूपी की बेटी बनीं हरियाणा स्टेट की सेकेंड टॉपर विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की रोहतक की छात्रा उदीता ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मूलरूप रुप में यूपी के बागपत के गांव लुहारी की रहने वाली उदीता के पिता नीरज कुमार किसान और मां नीलम देवी गृहिणी है। उदीता पांचवीं कक्षा से विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की रोहतक में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उदिता ने कक्षा 10वीं में भी 94.25 अंक हासिल किए थे। उदीता का सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना है। उदिता ने सफलता का मंत्र मोबाइल फोन से दूरी को बताया है। बताया कि सफलता हासिल करने में गुरुकुल आचार्य से मिली प्रेरणा का अहम रोल रहा है। वहीं, इसके साथ ही पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए, जिससे काफी मदद मिली। स्टेट टॉपर योगिता बोलीं- आईएस बनकर करूंगी देश की सेवा पिता किसान और मां गृहिणी
उचाना क्षेत्र के काकड़ोद गांव की रहने वाली बेटी योगिता ने आर्ट संकाय में 497 नंबर प्राप्त करके तीसरा स्थान प्रदेश में पाया है। तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगिता पुत्री बलवान बुड़ायन गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा है। योगिता किसान परिवार है। दो भाई बहनों में वो बड़ी है। योगिता ने बताया कि 10वीं कक्षा में भी वो प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही थी। योगिता ने बताया कि उसके पिता बलवान खेती करते है और कविता गृहणी है। कोई भी सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं आईएएस बनना उसका सपना है। वो 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। कोई भी सोशल मीडिया पर उसका अकाउंट नहीं है। परिवार के साथ-साथ स्कूल स्टॉफ को इसका श्रेय योगिता ने दिया। पिता बलवान, माता कविता ने कहा कि बेटी ने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। बेटी आज बेटों से कम नहीं है। बेटी का आईएएस बनने का सपना है जिसे वो कड़ी मेहनत से पूरा करेंगी। ग्रामीण अंचल के बच्चे निरंतर सफल हो रहे प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल स्टॉफ, योगिता को बधाई देते हुए कहा कि ये ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण अंचल के बेटे, बेटी निरंतर स्थान प्राप्त कर रहे है। योगिता पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल थी। योगिता ने स्कूल, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। अब पढ़िए, सब्जेक्ट टॉपर की कहानी… मंजू ने साइंस में किया टॉप हिसार के गांव मतलौडा के ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा मंजू ने साइंस स्ट्रीम में हरियाणा में टॉप किया है। मंजू के पिता वीरेंद्र कुमार बिजली निगम में लाइनमैन हैं। मंजू ने बायलॉजी में 99, कैमेस्ट्री में 99, इंग्लिश में 98, होम साइंस में 97, फिजिक्स में 95 और हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। मंजू के पिता वीरेंद्र ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि जैसे ही उनको रिजल्ट का पता चला तो वह घर बेटी को आशीर्वाद देने दौड़े चले आए। आज बेटी पर गर्व हो रहा है। मंजू ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन पढ़ाई की है। मंजू ने बताया कि स्कूल आने के बाद भी 4 से 5 घंटे पढ़ती थी। मंजू का सपना कॉर्डियक सर्जन बनने का है। कॉमर्स टॉपर तमन्ना 20 घंटे पढ़ाई करती थी जींद के नरवाना की रहने वाली तमन्ना ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। तमन्ना के 500 में से 494 अंक आए हैं। तमन्ना के पिता अनिल कुमार बिजनेसमैंन हैं, उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी हैं। तम्मान ने नरवाना के एसडी कन्या विद्यालय से पढ़ाई की है। वह 24 घंटे में से 15 घंटे पढ़ाई करती थी। महज 4 घंटे ही सोती थी। तम्मना की मां बबीता एसडी कन्या महाविद्यालय में टीचर है। तम्मना का सपना सीए बनने का है। ————————- हरियाणा टॉपर्स की ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा 12वीं बोर्ड में टॉप-थ्री पोजिशन पर 4 लड़कियां:बोर्ड की साइट क्रैश, ओवरऑल रिजल्ट 84.67%, रेवाड़ी की दीपिका 499 अंक लेकर स्टेट टॉपर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार पास प्रतिशत 84.67% रहा। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। चिल्लर (रेवाड़ी) के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर स्टेट में टॉप किया। (पूरी खबर पढ़ें)
रिजल्ट देख कांपी हरियाणा 12वीं की स्टेट टॉपर:दीपिका बोलीं-आंखों में आंसू भर आए, बताया सक्सेस मंत्र; योगिता और उदिता ने इन फार्मूलों से पाई सफलता
