हरियाणा में निकाय चुनाव का रिजल्ट आज:8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग; 3 मेयर चुने जाएंगे, 4 जगह चेयरमैन-चेयरपर्सन बनेंगी

Spread the love

हरियाणा के 7 निकायों में आज (बुधवार) को रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पार्षदों और फिर मेयर व चेयरमैन/चेयरपर्सन का रिजल्ट आने की उम्मीद है। 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। सातों निकायों में करीब 54 प्रतिशत वोट डले। उसी दिन 528 जगह पंचायत उपचुनाव भी हुए थे। उसी दिन शाम को उपचुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। अब जानिए कौन कहां आमने-सामने… वोटिंग के दिन के बड़े विवाद जानिए…