गाजियाबाद में 27 लाख लूटने वाले जुबैर-समीर एनकाउंटर में ढेर:20 मिनट में 15 राउंड फायरिंग; दरोगा- 2 सिपाही घायल; 2 बदमाश भागे

Spread the love

गाजियाबाद में कैश वैन से 27 लाख लूटने वाले दो 2 बदमाश समीर और जुबैर को मंगलवार रात पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। जुबैर लूटकांड का मास्टरमाइंड था। यह मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। DCP सिटी धवल जायसवाल ने बताया, पुलिस को सूचना मिली कि रात में वेव सिटी क्षेत्र में बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, तभी संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस ने जब गाड़ी रुकवाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश जंगल में कार छोड़कर पैदल भागने लगे। दोनों तरफ से 20 मिनट में करीब 15 से ज्यादा राउंड फायर हुए, जिसमें दो बदमाश मारे गए हैं। जबकि 2 अन्य फरार हो गए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में 5 टीम में लगाई गई हैं। 4 फोटो देखिए… लूट के 9 लाख 10 हजार रुपए मिले
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया, 4 बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। समीर और जुबैर के पास से लूटे गए 9 लाख 10 हजार रुपए कैश बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, दो तमंचे और लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। दोनों बदमाश गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 6 बदमाशों ने 6 मई को कैश वैन के ड्राइवर को बंधक बनाकर 27 लाख रुपए लूट लिए थे। बाद में घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर वैन को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर भाग गए थे। बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने समीर और जुबैर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अभी समीर का भाई शोएब और फिरोज फरार हैं। बांस-बल्ली की दुकान चलाता था जुबैर
डकैती का मास्टरमाइंड जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसका पिता भी इसी दुकान पर रहता है, जबकि लूट में शामिल जुबैर का भाई शोएब कपडों की फेरी और पैठ बाजार में दुकान लगाता है। दोनों भाइयों ने कैश वैन में डकैती के लिए पड़ोसी फिरोज को शामिल किया था। फिरोज दुकानों पर कॉस्मेटिक का सामान आपूर्ति करता है। वहीं, पकड़े गए मोहम्मद कैफ का भाई समीर कोई काम नहीं करता था।

अब लूट की पूरी घटना जानिए…
क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे से सटे एचपी पेट्रोल पंप के पास इंडिया वन का ATM बूथ है। यह मेन रोड से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। 6 मई की दोपहर 1 बजे कंपनी के 4 कर्मचारी कैश वैन लेकर ATM में पैसा डालने गए थे। गार्ड और 2 कर्मचारी कैश लेकर ATM की तरफ चले गए। ड्राइवर तेजभान निवासी नोएडा कैश वैन में बैठा था, तभी मौका पाकर बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। तमंचे की बट मारी, ड्राइवर ने विरोध करना चाहा, तो हवा में फायरिंग कर दी। इससे ड्राइवर डर गया। फिर बदमाश कैश वैन लेकर भाग गए। पुलिस को लूट की सूचना दी गई। करीब 2 घंटे बाद कैश वैन को मसूरी पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन वैन में रुपए नहीं थे। पहले ड्राइवर पर शक हुआ था शुरुआत में पुलिस को कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारियों पर शक हुआ। कर्मचारियों ने वैन में 27 लाख रुपए होने की जानकारी दी, लेकिन पूछताछ के दौरान उनके बयान अलग-अलग मिले। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय बदमाश पैदल ही मौके के आसपास घूम रहे थे। पुलिस को शक इस बात पर हुआ कि जब गार्ड दो कर्मचारियों को लेकर एटीएम में कैश डालने गया, तब ड्राइवर को वैन की खिड़की बंद रखनी चाहिए थी। आमतौर पर ऐसी स्थिति में वैन पीछे से लॉक रहती है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ड्राइवर से खिड़की खुलवाई। ऐसे में ड्राइवर के पास गाड़ी भगाने का मौका भी था। इसी वजह से शुरुआती जांच में पुलिस को अंदरूनी मिलीभगत की आशंका हुई। लेकिन सीसीटीवी खंगालने के बाद पता चला कि लूट बदमाशों ने की है। वेव सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 मई को मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के पास से पुलिस ने 8 लाख 6 हजार बरामद किए थे। इनमें कैफ पर 25 हजार का इनाम घोषित था। ——————— ये खबर भी पढ़ें 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर:यूपी पुलिस बोली- आरोपी ने पिस्तौल छीनकर फायरिंग की, एनकाउंटर में मारा गया
यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर सोमवार रात 12 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पढे़ं पूरी खबर…