हरियाणा के रोहतक में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि, घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक SP व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रोहतक के सेक्टर-33A में रहने वाले डीघल के डाल्याण पाना निवासी सतीश दिल्ली के एक सरकारी विभाग में जॉब करते हैं। उनके बेटे ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सतीश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई राजेश फौज से सेवानिवृत्त हैं और दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तीनों भाई एक साथ ही रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीघल गांव में मातम का माहौल बन गया है।
स्टोर में जाकर मारी गोली
मृतक की पहचान 14 वर्षीय जनक के रूप में हुई, जो मूलरूप से गांव डीघल का रहने वाला है और परिवार के साथ हाल में सेक्टर-33ए में रहता है। परिजनों के अनुसार जनक ने स्टोर रूम में जाकर खुद को कनपटी से सटाकर गोली चलाई है, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अहलावत फैमिली का इकलौता बच्चा है जनक
गांव डीघल निवासी अहलावत फैमिली का इकलौता बच्चा जनक है, जो 9वीं कक्षा का स्टूडेंट था। अचानक से खुद को गोली मारकर सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी तक परिवार को भी समझ नहीं आई। मामले में एसपी गौरव राजपुरोहित ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। पुलिस मामले में कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि एक 14 वर्षीय बच्चे द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक का कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
रोहतक में लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र का सुसाइड:झज्जर के डीघल का परिवार, पिता दिल्ली में सरकारी जॉब पर, वजह क्लियर नहीं
